‘Sultan’ में Salmna Khan के साथ नजर आएंगे हॉलीवुड स्टार Larnell Stovall
खबर है कि सलमान खान की अगली फिल्म ‘सुल्तान’ में इंटरनेशनल स्टार ‘लार्नेल स्टोवल’ भी दिखाई देंगे। लार्नेल ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। लार्नेल ने ट्वीट किया, ‘सलमान खान के साथ ‘सुल्तान’ में काम करने के लिए उत्साहित हूं और हम दोनों फिल्म में काम करके इतिहास बनाएंगे’
आपको बता दे कि ये फिल्म अली अब्बास के निर्देशन में बन रही है। फिल्म की शूटिंग इस बर्ष नवंबर माह से शुरू हो सकती है।


















