‘Sultan’ फिल्म में Parineeti Chopra बनेंगी Salman Khan की हीरोइन

काफी दिनों से बी-टाउन में सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘सुल्तान’ चर्चाओ में है कि कौन सी अभिनेत्री फिल्म में सलमान खान के साथ नजर आएँगी। पहले खबर थी कि फिल्म में दीपिका पदुकोण किरदार निभाएंगी लेकिन ऐसा ना हो सका।

फिर अभी हाल ही में खबर थी  कि सलमान खान के साथ फिल्म में लीड रोल के लिए अभिनेत्री कंगना रनौत को साइन किया गया है लेकिन कंगना ने फिल्म के लिए मना कर दिया।

अब खबर है कि अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है और उन्होंने फिल्म के लिए हाँ भी कर दी है।  अब परिणीति चोपड़ा फिल्म में सलमान के साथ मुख्य किरदार निभाती हुई देखी जाएंगी।

और खबर तो यह भी है कि परिणीति ने फिल्म में अपने किरदार को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी है। फिलहाल सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ १७ जुलाई को सिनेमाघरों में धूम मचने के लिए तैयार है।  फिल्म कबीर खान के निर्देशन में बनी है और फिल्म में सलमान खान, करीना कपूर और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी किरदार निभा रहे है।

salman and parineeti