बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अभिनीत आगामी फिल्म “सुल्तान” के एक्शन सीन्स के लिए फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर लॉस एंजेलिस के लिए रवाना हो गए है।
अली अब्बास जफर ने ट्विटर पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने टि्वटर पर लिखा, “सुल्तान” के एक्शन दृश्यों की शूटिंग के लिए लर्नेल स्टोवाल के साथ लॉस एंजेलिस जा रहा हूं। शूटिंग की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।”
‘सुल्तान‘ में इंटरनेशनल स्टार ‘लार्नेल स्टोवल’ भी दिखाई देंगे। लार्नेल ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। लार्नेल ने ट्वीट किया, ‘सलमान खान के साथ ‘सुल्तान’ में काम करने के लिए उत्साहित हूं और हम दोनों फिल्म में काम करके इतिहास बनाएंगे’
आपको बता दे कि ये फिल्म अली अब्बास के निर्देशन में बन रही है। फिल्म की शूटिंग इस बर्ष नवंबर माह से शुरू हो सकती है। यह 2016 की ईद पर रिलीज होगी। सलमान इस वक्त अपने प्रोडक्शन हाउस की आगामी फिल्म “हीरो” के प्रचार और नई फिल्म “प्रेम रत्न धन पायो” की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा जल्द छोटे पर्दे पर टेलीविजन रियलिटी शो “बिग बॉस 9” को होस्ट करते नजर आएंगे।

































