Salman की माँ बनेंगी Rekha

बॉलीवुड दबंग खान सलमान खान और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सदाबहार मशहूर अभिनेत्री रेखा ने 1988 में फिल्म ‘बीबी हो तो ऐसी’ में साथ काम किया था। और अब खबर हैं कि एक बार फिर से ये दोनों एक साथ काम करते नजर आएंगे।

जीहाँ खबर है कि रेखा सलमान खान की आगामी फिल्म “सुल्तान” में किरदार निभाती नजर आएँगी। रेखा फिल्म में सलमान खान की माँ का किरदार निभाएंगी।

‘बीबी हो तो ऐसी’ सलमान खान की यह पहली फिल्म थी। इस फिल्म में सलमान खान ने रेखा के देवर की भूमिका निभाई थी। और अब चर्चाये है कि यशराज फिल्मस के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘सुल्तान’ के लिए रेखा से संपर्क किया गया है।

सलमान फिल्म ‘सुल्तान’ में एक पहलवान की भूमिका में नजर आयेंगे। बता दें कि रेखा ने फिलहाल हां नहीं कही है।

salman with rekha