बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार तहलका मचा रही है। फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकार्ड्स तोड़ दिए है।
सुल्तान ने पहले दिन 36.54 करोड़, दूसरे दिन 37.32 करोड़, तीसरे दिन 31.67 करोड़, चौथे दिन 36.62 करोड़, पांचवे दिन 38.21, छठे दिन 15.54 करोड़, सातवें दिन 12.92 करोड़ आठवें दिन 10.82 करोड़, नौवें दिन 9.52 करोड़, दसवें दिन 7.43 करोड़, ग्यारहवें दिन 11.46 करोड़, बारहवें दिन 15.18 करोड़ और तेरहवें दिन 4.08 करोड़, 14वें दिन 03.72, 15वें दिन 03.42 करोड़ की कमाई कर के 15 दिनों में कुल 274.45 करोड़ की कमाई कर ली है।
बता दें कि ‘सुल्तान’ ने दुनियाभर में 500 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर ली है। अब सुल्तान दुनियाभर में सबसे तेज़ 500 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गयी है।
आपको बता दें कि वर्ल्डवाइड 510.56 करोड़ की कमाई के साथ ‘सुल्तान’ टॉप 5 की लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। हालांकि ‘सुल्तान’ से आगे 3 फिल्में ‘धूम 3’ (542 करोड़), ‘बजरंगी भाईजान’ (626 करोड़), ‘पीके’ (792 करोड़) हैं।
आपको यह भी बता दें कि सलमान ‘सुल्तान’ के बाद अपनी नयी आगामी फिल्म “ट्यूबलाइट” से भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। जोकि ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के निर्देशक कबीर खान के निर्देशन में बन रही है।
Click Here…watch “Sultan” Box Office Collection Daily Updates






























