बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा की अभिनीत डेब्यू फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ की सीक्वल फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2’ की घोषणा हो चुकी है और लीड रोल के लिए अभिनेता टाइगर श्रॉफ को फाइनल भी कर लिया गया है।
अब बात करते है इस फिल्म के टाइगर के अपोजिट फीमेल कास्ट की तो छोटे पर्दे का जाना-माना चेहरा तारा सुतारिया सिल्वर स्क्रीन पर टाइगर श्राफ के साथ रोमांस करती नजर आ सकती हैं। करण जौहर की ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2’ में दोनों साथ काम कार सकते हैं।
ख़बरें ये भी थी कि अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान फिल्म का हिस्सा होंगी। हालांकि अब खबर है कि तारा सुतारिया को इसके लिए साइन किया जा रहा है। करण जौहर काफी समय से टाइगर के अपोजिट एक्ट्रेस की तलाश कर रहे हैं।
खबरों के अनुसार तारा सुतारिया इस फिल्म में टाइगर के अपोजिट होंगी। साल 2011 में ‘एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा’ के जरिए तारा ने छोटे पर्दे पर अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कुछ शो भी किए।
Tara Sutaria



























