‘Baahubali 3’ बनने पर ये बोले S. S. Rajamouli

1
36

एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बाहुबली 2’ सिनेमाघरों में 28 अप्रैल को रिलीज हो चुकी हैं और बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ शानदार कमाई कर रही हैं। कुछ समय पहले ऐसी चर्चाएं थी कि ‘बाहुबली पार्ट 1’ और बाहुबली 2 के बाद बाहुबली सीरीज का तीसरा पार्ट भी आएगा।

लेकिन फिल्म के निर्देशक एस एस राजामौली ने “बाहुबली 3” बनने की तमाम अफवाओं का खंडन किया हैं। उन्होंने साफ़ कह दिया है कि बाहुबली 3 नहीं आएगी क्योंकि बाहुबली 2 में अमरेंद्र बाहुबली और देवसेना की कहानी पूरी हो जाती हैं।

राजामौली ने कहा कि वह महेंद्र बाहुबली की कहानी अलग से नहीं कहेंगे। लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि बाहुबली के कुछ प्रमुख किरदारों की एनीमेशन और लाइव फिल्में इंटरनेट की दुनिया के लिए बना सकते हैं।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY