‘Baahubali’ के बाद अब ‘Mahabharata’ से Box Office पर मचेगा तहलका

0
42

एस. एस. राजामौली के निर्देशन में बनी ‘बाहुबली’ की बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता के बाद फैंस सीक्वल फिल्म ‘बाहुबली 2’ का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। और उम्मीद की जा रही है कि ‘बाहुबली 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड तोड़ेगी और नए रिकॉर्ड कायम करेंगी।

फिल्म 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। लेकिन हाल ही में खबर आयी हैं इसका टीजर शाहरुख़ खान की फिल्म ‘रईस’ की रिलीज के साथ ही जारी कर दिया जायेगा। ‘रईस’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं और खबर है कि रईस की रिलीज के साथ ही बाहुबली 2 का टीज़र रिलीज हो जायेगा।

ताजा खबरों के अनुसार हम आपको यह भी बता दें कि बाहुबली के बाद अब एस. एस. राजामौली अपनी नयी फिल्म को जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर उतारने जा रहे हैं। इस नयी फिल्म का नाम ‘महाभारत’ है और ये राजामौली का ड्रीम प्रोजेक्ट भी बताया जा रहा हैं।

सुनने में आया है कि इस फिल्म का बजट बाहुबली से भी बड़ा हैं। ‘महाभारत’ का बजट लगभग 600 करोड़ रुपए बताया जा रहा है जोकि अपने आप में एक बहुत बड़ा बजट हैं। ये फिल्म अगले वर्ष 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती हैं। फिलहाल फिल्म के कास्ट के बारे में कुछ पता नहीं चला हैं। लेकिन कुछ दिनों पहले ऐसी ख़बरें थी कि इस फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान भगवान् ‘कृष्णा’ का किरदार निभा सकते हैं।

SHARE

LEAVE A REPLY