खबर है कि बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ के निर्माता एस एस राजामौली की अगली फिल्म ‘महाभारत’ में किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। सुनने में तो यह भी आया था कि वह फिल्म में भगवान कृष्णा का रोल निभाएंगे।
फिलहाल राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली 2’ सिनेमाघरो में रिलीज के लिए तैयार हैं। यह फिल्म 28 अप्रैल को सिनेमाघरो में रिलीज होगी जिसका फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है ‘बाहुबली 2’ बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकार्ड्स तोड़ देगी।
वही आमिर खान भी अपनी आगामी फिल्म ‘दंगल’ की रिलीज के साथ तैयार है जोकि 23 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं।

























