ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ और बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड तोड़ एक नया इतिहास रचने वाली फिल्म ‘बाहुबली 2’ के डायरेक्टर एस एस राजामौली अब बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल को कास्ट कर एक नयी फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं।
आपको बता दें कि इस फिल्म का टाइटल नाम है ‘मेरा भरत महान’. इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल निभाते नजर आएंगे और अब खबर है कि राजामौली इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे।
फिल्म में सनी देओल के साथ उनके पिता और मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र भी नजर आएंगे। फिल्म के लेखक केवी विजयेंद्रा हैं। जो राजामौली के पिता हैं। जिन्होंने ‘बजरंगी भाईजान’, ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ जैसी सुपरहिट ब्लॉकबस्टर फिल्म्स की पटकथा लिखी हैं।
सुनने में आ रहा है कि फिल्म ‘मेरा भारत महान’ की शूटिंग इस वर्ष नवंबर में शुरू हो सकती हैं। फिलहाल आपको बता दें कि सनी देओल जल्द ही फिल्म ‘पोस्टर बॉयज’ में नजर आने वाले हैं।

























