सिल्वर स्क्रीन पर जल्द होगी SRK और Ranveer Singh के बीच टक्कर
फ़िल्मी परदे पर जल्द ही बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और सबके चाहिते पॉपुलर अभिनेता रणवीर सिंह एक दूसरे के साथ जल्द ही टकराते हुए नजर आएंगे।
दरअसल जहाँ एक और संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनीं रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की अभिनीत फिल्म ‘बाजिराओ मस्तानी’ इसी वर्ष 18 दिसंबर को रिलीज होने जाए रही तो वही दूसरी तरफ शाहरुख खान और काजोल की अभिनीत फिल्म ‘दिलवाले’ भी 18 दिसंबर को रिलीज होगी।
अब ऐसे में ये दोनों बड़ी फिल्मे एक दूसरे से टकराती नजर आएँगी। संजय लीला भंसाली ने तो अपनी फिल्म ‘बाजिराओ मस्तानी’ के लिए 18 दिसंबर की तारीख बुक कर ली थी। लेकिन अब फिल्म ‘दिलवाले’के निर्देशक रोहित शेट्टी ने भी अपनी फिल्म दिलवाले को रिलीज करने के लिए 18 दिसंबर अब फाइनल कर की है ।
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की अभिनीत आने वाली फिल्म ‘बाजीराओ मस्तानी’ की रिलीज डेट 18 दिसंबर है। और खबर है कि रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही मल्टी स्टारर्स फिल्म ‘दिलवाले’ भी उसी दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो होगी।
अभी हाल ही में फिल्म दिलवाले का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हुआ था जिसमे फिल्म की रिलीज डेट 18 दिसंबर लिखी हुई थी।

















