SRK-Akshay सर्वाधिक कमाई करने वालों की लिस्ट Forbes में शामिल
बॉलीवुड के किंग खान और खिलाड़ी कुमार यानी कि शाहरुख खान और अभिनेता अक्षय कुमार 2016 में विश्व में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटीज की सूची में शामिल हो गए है।
बता दें कि फोर्ब्स की इस सूची में शीर्ष पर अमेरिकी गायिका टेलर स्विफ्ट है, जिनकी कमाई 17 करोड़ डॉलर रही ‘ इस लिस्ट में शाहरुख खान 03 करोड़ 30 लाख डॉलर की कमाई के साथ 86वें स्थान पर हैं। जबकि अक्षय कुमार 3 करोड़ 15 लाख डॉलर की कमाई कर 94वें स्थान पर हैं।
इसके अलावा फोर्ब्स ने यह भी कहा कि शाहरुख सफल फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के साथ बॉलीवुड पर राज कर रहे है। बता दें कि अक्षय कुमार 2015 में 76 वें स्थान से फिसलकर 14 वें स्थान पर आ गए हैं। इस लिस्ट में लेखक जेम्स पैटरसन तीसरे स्थान पर रहे।
जबकि रियल मेड्रिड के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डों चौथे स्थान, बॉस्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रॉन जेम्स 11वें और संगीतकार मैडोना 12वें स्थान पर शामिल है।
इस सूची में ब्रितानी गायिका अडेल नौवें, चीनी अभिनेता जैकी चैन 21वें स्थान पर हैं। हॉलीवुड के हास्य कलाकार केविन हर्ट छठे, अभिनेता डवेन जॉनसन 19वें, रिएलिटी टीवी शो स्टार किम करदाशियां 43वें और ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस 50वें स्थान पर हैं।
फोर्ब्स ने बताया कि सर्वाधिक कमाई करने वाले विश्व के 100 सेलिब्रिटीज ने जून 2015-2016 में पांच अरब 10 करोड़ डॉलर के अग्रिम कर का भुगतान किया।






















