श्रीदेवी की बेटी ने भद्दे कमेंट्स पर दिया मुंहतोड़ जवाब
फेमस अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर ने हाल ही में अपनी दोस्त आलिया कश्यप का बर्थडे सेलिब्रेट किया था जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की थी।
आपको बता दें कि कुछ लोगो ने इन तस्वीरों पर कुछ नेगेटिव और भद्दे कमेंट्स कर दिए थे। जिनका करारा जवाब खुशी ने दिया है। आपको बता दें कि कुछ लोगों ने खुशी की फिगर और बॉडी पर भी कमेंट्स किया था। ख़ुशी ने कुछ इस तरह इन भद्दे कमेंट्स पर जवाब दिया –
खुशी ने नेगेटिव कमेंट्स का जवाब देते हुए इंस्टा पर फोटो के साथ लिखा, मैं अपनी तस्वीरें इसलिए पोस्ट करती हूं कि क्यों कि मैं विश्वास से भरी हुई हूं और ऐसा करना मुझे अच्छा लगता है। मैं तस्वीरें पोस्ट किसी को दिखाने के लिए नहीं करती। मैं बताना चाहती हूं कि किसी को यह अधिकार नहीं है कि वें कपड़े और लुक्स की वजह से किसी के बारे में फैसला करें।

















