Karan Johar की फिल्म से डेब्यू करेंगी Sridevi की बेटी जाह्नवी कपूर
काफी दिनों से चर्चाएं है कि मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू करने वाली है। वैसे आपको बता दें कि जाह्नवी अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड फोटोज अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अपलोड कर सुर्ख़ियों में बनी रहती है।
खबर है कि मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर अपनी फिल्म “स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर” का सीक्वल बना रहे है और इस फिल्म में वह श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी को कास्ट करना चाहते है। बस श्रीदेवी की हां का इन्तजार है।
गौरतलब है कि करण ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा को बॉलीवुड में लांच किया था जोकि तीनो ही आज फिल्म इंडस्ट्री में सफलता के मुकाम पर है।
उधर दूसरी तरफ सुनने में ये भी आ रहा है कि “स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2” में बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर और सैफ अली खान की बेटी सारा खान भी इस फिल्म के साथ डेब्यू करने वाले हैं।
















