अक्सर देखा गया है कि किसी न किसी सितारे को चाहे वह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हो या क्रिकेट की दुनियां से या फिर अन्य कोई, किसी न किसी सेलिब्रिटी को जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं।
अब इस ही कुछ एक मशहूर बल्लेबाज के साथ हुआ हैं। दरअसल हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सौरभ गांगुली को जान से मारने की धमकी प्राप्त हुई हैं। उन्होंने खुद सोमवार को इस बात का खुलासा किया हैं।
दरअसल उन्हें 19 जनवरी को मिदनापुर में विद्द्यासागर यूनिवर्सिटी की अंतर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में मुख्य अतिथि के तौर भाग लेने को कहा गया हैं।
खबरों के मुताबिक़ जेड आलम नाम के एक व्यक्ति ने गांगुली की माँ निरूपा के नाम पत्र लिखकर धमकी दी है। उस धमकी पत्र में ये चेतावनी दी गयी है कि वह इस प्रतियोगिता में अतिथि बनकर हिस्सा न ले। अगर वह नही मानते है तो आप उनका चेहरा फिर कभी नहीं देख पाएंगी।
गांगुली ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी है और पुलिस इस मामले में जांच कर रही हैं।



























