Sonu Sood के पिता का हार्टअटैक से हुआ निधन
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सोनू सूद के पिता का निधन हो गया है। 77 साल के शक्तिपाल सूद को जब दिल का दौरा पड़ा उस वक्त सोनू उनके साथ मौजूद थे। अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शक्तिपाल सूद का मोगा में कपड़े का व्यापार है।
पिता शक्तिपाल सूद के साथ सोनूसोनू चंडीगढ़ में शनिवार को सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग के मैच में भाग लेने आए पहुंचे थे, जिसके बाद रविवार को वो अपने घर आ गए थे। उनके निधन की खबर फैलते ही, घर पर लोगों का तांता लग गया। पिता की मौत के बाद से सोनू का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

















