Sonu Nigam से फ्लाइट में गाना गवाना एयरहोस्टेस को पड़ा महंगा
4 जनवरी को जोधपुर से मुंबई लौटते वक्त गायक सोनू निगम ने विमान में गाया गाना था। दरअसल सोनू निगम ने अनाउंसमेंट माइक पर गाना गा कर सबको चौंका दिया था। ये ऐसा तब हो पाया जब क्रू मेंबर्स ने सोनू निगम को गाना गाने के लिए प्लेन का एनाउंसमेंट सिस्टम दिया था।
लेकिन फ्लाइट के दौरान सिंगर सोनू निगम से गाना गवाना क्रू मेंबर्स के लिए मुसीबत बन गई है। यह गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसके बाद जेट एयरवेज ने 5 एयरहोस्टेस को सस्पेंड कर दिया है।
सोनू निगम ने पैसेंजर और एयरहोस्टेस के अनुरोध पर दो गाने गए। यश राज की फिल्म ‘वीरजारा’ के गाने दो पल रुका और ‘रिफ्यूजी’ फिल्म के गाने पंछी नदियां को गाया।


















