राधे माँ के बचाव में उतरे Sonu Nigam , मिनी स्कर्ट पहनने पर ये दिया बयान
अपने आप को देवी माँ का अवतार बताने वाली राधे माँ इन दिनों सुर्ख़ियों में बनी हुई है और उनकी दिन प्रतिदिन ये सुर्खियां बढ़ती ही चली जा रही है। अभी हाल ही में अब उनकी मिनी स्कर्ट को लेकर पंजाब पुलिस ने केस दर्ज किया है। राधे मां पर छोटे कपड़े पहनकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुचाने का आरोप है।
अब सिंगर सोनू निगम इस मामले में राधे मां के बचाव में आ गए हैं। उन्होंने इस मामले को आदमियों और औरतों के बीच असमानता बताया है।सोनू को कहना है कि किसी के मिनी स्कर्ट पहनने से उसके बारे में राय बना लेना गलत है।
उन्होंने कहा कि काली मां को राधे मां से भी कम कपड़ो में चित्रित किया जाता है लेकिन इस देश में एक महिला के खिलाफ उसके कपड़ो की वजह से केस दर्ज कराया जाता है।
सोनू निगम आगे कहा कि पुरुष साधु नग्न अवस्था में घूम सकते हैं लेकिन रेप का आरोप लगने के बाद ही उन्हें सलाखों के पीछे डाला जाता है।
इतना ही नहीं सोनू निगम ने कहा कि इसके लिए उन अनुयायियों पर मामला दर्ज करना चाहिए जो इन लोगों को भगवान मानने लगते हैं।

























