बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने हाल ही में एक बेहद चौंका देने वाला खुलासा किया हैं। उन्होंने बताया कि वह खुद भी छेड़खानी का शिकार हो चुकी हैं।
बता दें कि सोनम एक कार्यक्रम में काफी भावुक हो गयी और उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर छेड़खानी का जिक्र कर सबको चौंका दिया हैं।
फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद के ईयर एंडिंग शो ‘द बॉलीवुड राउंडटेबल 2016’ में सोनम ने इस बात का खुलासा किया। इस शो का प्रोमो सोमवार को जारी किया गया था।
इस कार्यक्रम में सोनम यौन हिंसा के मुद्दे को लेकर काफी भावुक हो गयी और उन्होंने भी खुद के साथ हुई छेड़खानी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि ‘जब मैं छोटी थी तो मेरे साथ छेड़खानी हुई थी।’ यह मेरे लिए बहुत शॉकिंग था। उन्होंने लेकिन यह नहीं बताया कि उनके साथ किसने ये हरकत की थी।
बता दें कि इस कार्यक्रम में सोनम के साथ अभिनेत्री विद्या बालन, राधिका आप्टे, अनुष्का शर्मा और आलिया भट्ट भी मौजूद थी।

























