बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने अभी हाल ही में अपनी एक फिल्म कटरीना कैफ को ऑफर की है। दरअसल सोनम कपूर, कैटरीना कैफ के साथ फिल्म भी करना चाहती हैं।
सोनम कपूर ने अपने बैनर की महिला पात्रों पर केन्द्रित एक फिल्म कैटरीना को ऑफर की है। अगले साल के शुरू में सोनम उपन्यास ‘बैटल फॉर बिट्टोरा’ पर अपनी एक फिल्म शुरू करेंगी। जिसका काम खत्म होती ही वह इस फिल्म में बिजी हो जाएंगी।
खबर तो यह भी है कि कि अनुष्का शर्मा और हुमा कुरैशी भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी और यह रिया कपूर के निर्देशन वाली पहली फिल्म होगी। इसे युवतियों पर केंद्रित एक भव्य फिल्म बताया जा रहा है।
फिलहाल आपको बता दें कि सोनम कपूर अपनी आगामी फिल्म “प्रेम रतन धन पायो” के प्रमोशन में बिजी है। फिल्म में सोनम के साथ सुपरस्टार सलमान खान लीड रोल में है। फिल्म सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी है और इस दिवाली 12 नवंबर को सिनेमाघरों में धमाल मचने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

























