Sonam Kapoor की बहन Priya Singh की टूट गई सगाई
अभी कुछ महीने पहले ही सिकंदर खेर ने अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया सिंह से सगाई की थी। लेकिन ताजा खबरों के अनुसार अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर ने सोनम कपूर की कजिन सिस्टर प्रिया सिंह से सगाई तोड़ ली है।
खबर है कि ये शादी नहीं हो पाएगी। सगाई तोड़ने के पीछे वजह दोनों के बीच बढ़ते लड़ाई-झगड़े को बताया जा रहा है। दरअसल दोनों की लाइफस्टाइल में काफी अंतर है जिसके चलते इन दोनों के बीच दूरियां काफी बढ़ गई थीं।
अनुपम खेर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दोनों की सगाई की तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी थी। बता दें कि सिकंदर और प्रिया की सगाई में सिंकदर के माता-पिता किरण खेर और अनुपम खेर, अभिनेता अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन, जया बच्चन और पामेला चोपड़ा सहित बॉलीवुड के कई सितारें शामिल हुए थे।
















