ये है सोनाक्षी की हमशक्ल, मिले एक्टिंग ऑफर्स इन दिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की हमशक्ल प्रिया मुखर्जी की तस्वीरें छाई हुई हैं। इन तस्वीरों के दम पर प्रिया को कई एक्टिंग ऑफर्स भी मिल चुके हैं। 24 साल की प्रिया लंदन की रहने वाली हैं जो खुद को सोनाक्षी का सबसे बडी फैन बताती हैं
प्रिया अपनी और सोनाक्षी की तस्वीरें एक साथ करके सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं, प्रिया को पिछले साल मार्च में पहली बार नोटिस किया गया था।
प्रिया कहती हैं कि उन्हें कई फिल्मों के ऑफर्स मिल चुके हैं और वह कईयों को ऑडिशन दे चुकी हैं, प्रिया के पिता मूल रूप से भारतीय और मां इटली की हैं। फिलहाल प्रिया इस वक्त लंदन में रहती हैं। सोनाक्षी भी प्रिया की टैटू के साथ तस्वीर पर कमेंट कर चुकी हैं,
इस तस्वीर में प्रिया ने हूबहू सोनाक्षी की तरह टैटू बनवाकर तस्वीर शेयर की थी, जिसपर सोनाक्षी ने लिखा था, “कॉपीकैट”। हालांकि प्रिया पर सोनाक्षी की हमशक्ल बनकर ऑफऱ बटोरने का आरोप लगता रहा है।
Mazale Boxoffice, Bollywood News, Trailers, Crickets

