बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा पहली बार किसी फिल्म में साथ काम करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि सिद्धार्थ और सोनाक्षी जल्द ही फिल्म ‘इत्तफाक’ में नजर आएंगे। दोनों स्टार्स ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी हैं। हाल ही में फिल्म के शूटिंग सेट से कुछ तस्वीरें सामने आयी हैं।
बता दें कि यह फिल्म साल 1969 में आई मर्डर मिस्ट्री का रीमेक है। फिल्म करण जौहर और शाहरुख खान के बैनर तले बन रही हैं और अभय चोपड़ा फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।
यह फिल्म सस्पेंस थ्रिलर और एक रहस्यमयी कहानी पर आधारित हैं। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट तय नहीं हुई हैं।





























