आज दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा हुई 28 वर्ष की, आइये एक नजर डालें उनके सफलता भरे करियर पर
आज बॉलीवुड अभिनेत्री और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा अपना जन्मदिन मना रही है। सोनाक्षी आज 28 वर्ष की हो गयी है। उनका जूजन्म 2 न 1987 को बिहार के पटना शहर में हुआ था।
सोनाक्षी शॉटगन के नाम से मशहूर एक्टर और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा की सबसे छोटी संतान हैं। उनके अलावा शत्रु के दो जुड़वां बेटे लव और कुश हैं। सोनाक्षी की मां का नाम पूनम सिन्हा है, जो पेशे में एक्ट्रेस रही हैं।
सोनाक्षी की माँ पूनम सिन्हा ने ‘जिगरी दोस्त'(1968), ‘आदमी और इंसान'(1969), शैतान (1974), ड्रीम गर्ल'(1977) और ‘जोधा अकबर'(2008) जैसी कई फिल्मों में काम किया है। सोनाक्षी के परिवार में इसी साल जनवरी में एक सदस्य और जुड़ा है। वह है उनकी भाभी और कुश की पत्नी तरुणा अग्रवाल।
सोनाक्षी ने अपनी स्कूल की पढाई आर्य विद्या मंदिर, मुंबई से पूरी की, और श्रीमती नाथीबाई दामोदरदास ठाकरसे यूनिवर्सिटी मुंबई से उन्होंने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया।
सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान के साथ कदम रखा। उन्होंने सलमान खान के साथ २०१० में फिल्म ‘दबंग’ से डेब्यू किया। जोकि बॉक्स ऑफिस पर एक सुपरहिट फिल्म थी। इसी फिल्म से सोनाक्षी का नाम दबंग गर्ल पड़ गया और तभी से उनके फैंस उन्हें बॉलीवुड की दबंग गर्ल के नाम से पुकारने लगे।
इसके बाद वे ‘राउडी राठौर’, ‘सन ऑफ़ सरदार’, ‘दबंग -2’, ‘लुटेरा’, ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा’, ‘बुलेट राजा’, और ‘आर राजकुमार’ ‘हॉलिडे : अ सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’, ‘एक्शन जैक्शन’ और ‘तेवर’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
इसके अलावा वे साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म ‘लिंगा’ में भी नजर आ चुकी हैं फिलहाल वे अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अकीरा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।




















