Salman की आलोचना करने पर सोना को मिली 1000 बार से ज्यादा रेप की धमकी

गौरतलब है कि अभी हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान द्वारा दिए गए ‘रेप्ड वुमन’ वाले बयान पर सिंगर सोना मोहपात्रा ने सलमान पर निशाना साधा था और उनके इस कमेंट पर अपनी नराजगी भरी प्रतिक्रिया जता सलमान की आलोचनाएं भी की थी।

लेकिन आपको बता दें कि सलमान की आलोचना करना सोना मोहपात्रा ने लिए बहुत भारी पड़ गया है। सलमान की आलोचना करने के बाद उन्हें पिछले 48 घंटो में लगभग 1000 बार से ज्यादा बलात्कार की धमकी मिल चुकी है।

सलमान के प्रसंशक सोशल मीडिया पर इस गायिका को लेकर भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं। सोना मोहपात्रा ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है, पिछले 48 घंटों से मुझे लगातार धमकियां मिल रही है इनमे 1000 से ज्यादा रेप की धमकियां है।

मुझे नग्न तस्वीरें भेजी जा रही है। जो बताती है कि हमारी समाज में जहर किस कदर घुल रहा है। सोना ने आगे लिखा, मीडिया के सामने किसी को भी गंदा बोलने, गलत व्यवहार करने, गंदे कमेंट्स करने के बावजूद से लोगो को किसी तरह की सजा नहीं मिलती हैं।

गलतियों से सीख लेने के बजाय उन्हें बढ़ावा दिया जाता है और वो ‘गुडविल एम्बेसडर’ बन जाते हैं। सोना ने लिखा – डियर आइडल ऑफ मिलियंस, आपके पिताजी द्वारा माफी मांगना काफी नहीं है बदलाव के लिए अपने फैंस को सिखाएं।

उन्होंने आगे लिखा, ‘डियर भाई के चमचों आप मुझे सिक, चीप और ******** लिखकर लगातार मेरे हो पॉइंट्स को प्रूव कर रहे है। ‘

salman photo