Sohail Khan की फिल्म में काम करेंगी Huma Qureshi
बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी जल्द ही सोहेल खान की फिल्म में किरदार निभाती नजर आने वाली है। आपको बता दें कि दस साल से सोहैल खान जिस प्रोजेक्ट की प्लानिंग कर रहे थे उसे बनाने जा रहे हैं।
इस फिल्म में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी होगी और उनके साथ सुपरहिट फिल्म “प्यार का पंचनामा 2” के एक्टर ओमकार कपूर लीड रोल में लिए गए हैं।
गौरतलब है कि सोहेल खान ने फिल्म “जय हो” डायरेक्ट की थी जिसमे उनके भाई सुपरस्टार सलमान खान ने लीड रोल निभाया था। अब वह एक नयी फिल्म डायरेक्ट करने वाले है। फिल्म का नाम “माय पंजाबी निकाह” बताया जा रहा है और फिल्म की शूटिंग दिवाली बाद शुरू हो सकती है।

















