फिल्म ‘Tubelight’ में Sohail Khan का फर्स्ट लुक आया सामने

0
82

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग में बिजी हैं। बता दें कि उन्होंने फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग मनाली में खत्म भी कर ली है।

आपको यह भी बता दें कि फिल्म में सलमान के साथ उनके भाई सोहेल खान भी अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म से उनका लुक भी लीक हो गया है, जिसमें वो खाकी रंग की आर्मी यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं।

‘ट्यूबलाइट’ 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध पर आधारित है। फिल्म में भी सोहेल, सलमान के भाई के रोल में दिखेंगे। फिल्म में सलमान के साथ चाइनीज एक्ट्रेस जू जू भी नजर आएंगी। फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान ने हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया था।

कबीर लगातार फिल्म के सेट से तस्वीरें शेयर करके रहते हैं। फोटोज में सलमान का लुक भी देखने को मिला है। लद्दाख के बाद मनाली में फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग खत्म हो गई है। फिल्म का तीसरा शेड्यूल कश्मीर में शूट होना था, लेकिन वहां के हालात को देखते हुए फिलहाल इसे टाल दिया गया है।

 ये फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।

Check Out: The First Look Of Sohail Khan In ‘Tubelight’

sohail-khan-first-look-from-tubelight

LEAVE A REPLY