नन बनी Sofia ने भगवान ‘शिव’ पर दिया दंग कर देने वाला बयान
बोल्ड सेक्सी एंड कंट्रोवर्सियल मॉडल से नन बनी सोफिया हयात ने एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गई है। उन्होंने इस बार एक एस बयान दिया है जो आपको हैरान कर देगा। जी हां, सोफिया हयात ने कुछ ऐसे बयान दे दिया है उनके ये बोल सुनकर आप दंग रह जाएंगे। सोफिया का कहना है कि उन्होंने शिव को जन्म दिया है।
दरअसल आपको बता दें कि पिछले शनिवार सोफिया औरंगाबाद के कैलाश मंदिर पहुंची थीं, जिसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर दी। सोफिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई फोटो और वीडियो शेयर किए हैं।
सोफिया ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘औरंगाबाद का कैलाश मंदिर बहुत शक्तिशाली है। मैं यहां सांस भी नहीं ले सकती। मुझे ऐसा महसूस हुआ जैसे मेरे अंदर की मैगनेटिक पॉवर शिव लिंग में चली गई। मैं घंटेभर से कांप रही हूं। मैं अपना सिर शिव लिंग से नहीं हटा पा रही थी। यह चुंबक की तरह चिपक गया था। कुछ बहुत शक्तिशाली हो रहा है। मेरी बॉडी बदल रही है।’
”आज मैंने शिव को जन्म दिया है। वो मेरे साथ आए और मेरे अंदर बस गए। भगवान वापस आ रहे हैं। मैं अपने अंदर शक्ति को महसूस कर रही हूं। शिव मेरे अंदर हैं और मैं शिव लिंग के अंदर। यह इतना शक्तिशाली है कि मेरी आत्मा तक हिल गई है।”
आपको एक बार याद दिल दें कि ब्रिटेन की रहने वाली सोफिया को जुलाई 2012 में वोग इटालिया ने कर्वी आइकॉन का टाइटल दिया था। सितंबर 2013 में FHM मैगजीन ने उन्हें वर्ल्ड की 81वीं मोस्ट सेक्सिएस्ट वुमन करार दिया था।

























