बोल्ड फोटो शेयर करते हुए, Sofia Hayat ने बाबा रामदेव पर साधा निशाना

0
42

अपने कॉन्ट्रोवर्शियल बयान और बोल्ड अंदाज को लेकर चर्चाओं में रहने वाली सोफिया हयात एक बार फिर चर्चा में हैं। बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सोफिया सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं।

एक्ट्रेस से नन बनी सोफ़िया हयात की एक बार फिर से कुछ बोल्ड तस्वीरें सामने आयी है। कुछ समय पहले बोल्ड तस्वीरें शेयर करने पर राखी सावंत ने सवाल किया था कि क्या वह अब भी नन हैं? इसका जवाब देते हुए सोफिया ने कहा कि बाबा रामदेव से ज्यादा कपड़े पहनती हूं।

सोफिया हयात ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘जो मेरे बॉडी दिखाने की आलोचना कर रहे हैं, उन्हें बता दूं कि मैंने बाबा रामदेव से ज्यादा कपड़े पहने हुए हैं। हमारे ईश्वर हमेशा से सुंदर हैं। वास्तव में हर औरत महान सृजना है। उन लोगों को अपना दिमाग साफ करना चाहिए, जो तस्वी‍र में कुछ भी देखकर आलोचना कर रहे हैं। औरत देवी है।’

सोफिया ने लिखा कि महिला पूरी तरह पवित्र है। जब उसका पीरियड समय शुरू होता है तो उसको पवित्र माना जाता है। उसका खून पवित्र है। यह प्रजनन शक्ति का प्रतीक है। महिलाएं अपने रक्त्रसाव को छुपाती हैं और इसको गंदा माना जाता है। अपने आप से पूछिए क्यों? यह सिर्फ नकारात्मनकता, मर्दानेपन और रूढ़िवादी दिमाग के कारण हुआ है।’

बता दें कि सोफ़िया ने हाल ही में अपनी नहाते हुए एक वीडियो भी शेयर की थी। जो आप नीचे देख सकते है।

1

2

नहाने की विडियो शेयर के बाद अब Sofia ने किया बड़ा धमाका

SHARE

LEAVE A REPLY