‘Brothers’ के साथ रिलीज होगा ‘Singh Is Bling’ का ट्रेलर

अक्षय कुमार की फिल्म ‘ब्रदर्स’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और इस समय अक्षय फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। और खबर मिली है कि अक्षय कुमार की दूसरी आगामी फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ का ट्रेलर ब्रदर्स के साथ ही रिलीज कर दिया जाएगा।

जीहाँ फिल्म के प्रमोशन के दौरान खुद अक्षय ने ये बात कही है कि हम सिंह इज ब्लिंग के ट्रेलर पर काम कर रहे है और हम इसके ट्रेलर को ब्रदर्स के साथ रिलीज करने पर विचार भी कर रहे है।

आपको बता दें कि फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ फिल्म ‘सिंह इज किंग’ का दूसरा संस्करण है। फिल्म प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ एमी जैक्सन और के के मेनन भी अभिनय कर रहे है। फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

brothers