अभी हाल ही में इसी शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई अक्षय कुमार की अभिनीत फिल्म “सिंह इस ब्लिंग” कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस एक नया रिकॉर्ड बना लिया है।
प्रभु देवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 20.67 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म ने दूसरे दिन (शनिवार) को 14.50 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की है। ये फिल्म अक्षय कुमार की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गयी है।
अक्षय कुमार ने ट्विटर पर ट्वीट किया- “Singh Is Bliing 20.67 cr कमा कर बनी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई। बता दें कि अभी तक साल 2012 में आई ‘राउडी राठौर’ उनकी सबसे बड़ी ओपनर थी। इस फिल्म ने पहले दिन करीब 14 करोड़ रुपए कमाए थे। “राउडी राठौर” फिल्म प्रभुदेवा के ही निर्देशन में ही बनी थी। और सिंह इस ब्लिंग फिल्म का निर्देशन भी प्रभुदेवा ने ही किया है।
बता दें कि ‘सिंह इज ब्लिंग’ में अक्षय के अलावा एमी जैक्सन, के के मेनन और लारा दत्ता भी अहम भूमिका हैं। इसी शुक्रवार को “सिंह इस ब्लिंग” के अलावा इरफ़ान खान की अभिनीत फिल्म “तलवार” भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जो खुद भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है।
“Singh Is Bling” Box Office Collection, Earnings Report
“Talvar” Box Office Collection, Earnings Watch
























