मशहूर हिप हॉप सिंगर लाभ जंजुआ की डेथ हो गई है। गुरुवार सुबह उनकी बॉडी मुंबई के गोरेगांव के बंगुर नगर इलाके में स्थित उनके घर पर पाई गई है। बंगुर नगर पुलिस थाने से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल का दौरा पड़ने कारण मौत हुई है।
आपको बता दें कि जंजुआ ने बॉलीवुड में कई हिट गाने जैसे ‘लंदन ठुमकदा’, ‘ओ यार ढोल बजा के’ (ढोल, 2007), ‘सोनी दे नखरे’ (पार्टनर, 2007), ‘प्यार कर के पछताया’ (शादी के साइड इफेक्ट्स, 2006), ‘जी करदा’ (सिंह इज किंग, 2008), ‘बारी बरसी’ (बैंड बाजा बरात, 2010) और ‘दिल करे चु चा’ (सिंह इज ब्लिंग, 2015) जैसे सॉन्ग्स के लिए जाना जाता है।

























