सिल्वर जीतने पर सिंधु को Salman सहित बॉलीवुड हस्तियों ने दी बधाइयां

0
55

रियो ओलंपिक में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने सिल्वर मेडल जीत इतिहास रच दिया है। पूरे देश में उनकी ही चर्चाएं हो रही है। भले ही सिंधु स्पेनिश खिलाड़ी कारोलिना से हार गई हों लेकिन बावजूद इसके सिल्वर मेडल पाने वाली सिंधु पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बन गई हैं।

सिंधु के सिल्वर मेडल जीतने पर बॉलीवुड जगत ने भी बधाई दी है। महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा, ‘आपने पूरे दिल से खेला! भारत को आप पर गर्व है। शुक्रिया कि आपने हमें यह गौरवपूर्ण पल दिया।’मेगास्टार रजनीकांत ने ट्वीट कर कहा, ‘हैट्स ऑफ पीवी सिंधु. मैं आपका बहुत बड़ा फैन हो गया हूं. बधाई आपको…!’

वहीं सुपरस्टार सलमान खान ने ट्वीट कर लिखा, ‘मां के साथ फाइनल देखा और मां को बताया कि सिंधु के साथ मेरी तस्वीर है. गर्व है आप पर.’बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने कहा, ‘सिंधु को सलाम करता हूं, पूरा देश आपके आपके साथ है।’

अभिनेत्री सनी लियोन ने ट्वीट कर कहा, ‘बहुत अच्छा खेला आपने सिंधु! हमें आप पर बहुत ज्यादा गर्व है।’

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा, ‘क्या लड़की है, क्या गेम खेला। शुक्रिया आपका।’ दिग्गज फिल्मकार महेश भट्ट ने ट्वीट कर कहा, ‘सिंधु ने इतिहास रचा! महिला शक्ति रूल करती है दुनिया पर, शाबास!’

संगीतकार ए. आर. रहमान ने ट्वीट कर कहा, ‘बधाई सिंधु, वेरी वेल डन’अभिनेत्री रिचा चड्ढा ने ट्वीट कर लिखा, ‘बधाई हो सिंधु! आप हमारी चैंपियन हैं. जितना आप अपना बेस्ट दे सकते थे आपने दिया. आप स्टार हैं।’

sindhu

salman

SHARE

LEAVE A REPLY