सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी गर्लफ्रेंड आलिया को दिया एक बहुत महंगा गिफ्ट
बॉलीवुड के नए और यंग न्यूकमर आलिया और सिद्धार्थ का दिन प्रतिदिन एक दूसरे के लिए प्यार और भड़ता चला जा रहा है। खबरों की माने तो आलिया के बर्थडे पर उनके बॉयफ्रैंड सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उन्हें सबसे महंगा कैमरा गिफ्ट किया है।
बी टाउन में खबर है कि आलिया भट्ट को सेल्फी और फोटोज का बहुत शौक है इसलिए सिद्धार्थ ने आलिया को गिफ्ट देने के लिए उनके बर्थडे के मोके पर अमेरिका से एक बहुत महंगा कैमरा मंगवाया और आलिया को गिफ्ट दिया।
खबर तो यह भी है कि दोनों ने साथ में एक फिल्म भी साइन की है। आलिया और सिद्धार्थ ने फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ से बॉलीवुड फिल्मो में अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में डेविड धवन के बेटे वरुण धवन ने भी फिल्म्स में डेब्यू किया था।
कई बार आलिया और सिद्धार्थ को एक दूसरे के साथ डेट करते भी देखा गया है। फ़िलहाल आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म शानदार की शूटिंग में व्यस्त है और इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर अभिनय कर रहे है। वही दूसरी तरफ सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म ब्रदर्स में अक्षय कुमार के साथ नज़र आएंगे।

















