अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मनहोत्रा की फिल्म ‘ब्रदर्स’ का पोस्टर हुआ रिलीज़ ! देखें फोटोज
अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मनहोत्रा की मोस्ट अवेटेड फिल्म का पोस्टर रिलीज़ हो गया है। फिल्म में अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मनहोत्रा लीड रोले निभा रहे हैं।
इस फिल्म में अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा का लुक काफी रफ एंड टफ लग रहा है और करन मल्होत्रा के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म का पोस्टर भी काफी रफ एंड टफ नजर आ रहा है।
इन दोनों स्टार्स के अलावा पोस्टर में जैकी श्रॉफ एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं, जो फिल्म में इनके पिता के किरदार में हैं। इस पोस्टर में अक्षय कुमार का लुक काफी अलग दिखाया जा रहा है जो उनके फैंस को काफी पसंद आने वाला है।
वहीं दूसरी ओर फिल्म में अक्षय कुमार के भाई बने सिद्धार्थ मल्होत्रा का लुक भी आई-कैचिंग हैं। फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस भी अपने हॉट एंड बोल्ड सीन के साथ नजर आएंगी, वहीं दूसरी ओर करीना कपूर खान इस फिल्म में आइटम सॉन्ग का तड़का लगाएंगी। ‘ब्रदर्स’ 14 अगस्त, 2015 को रिलीज होगी।


















