चर्चित टीवी सीरियल ‘टशन ए इश्क’ से दर्शकों का डील जीत चुके अभिनेता सिद्धांत गुप्ता अब जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि सिद्धांत संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म ‘भूमि’ में नजर आएंगे।
इस फिल्म में एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी भी हैं। सिद्धांत फिल्म में अदिति के बॉयफ्रेंड के किरदार में नजर आएंगे। बता दें कि इस फिल्म से संजय दत्त एक लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं।
फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इनदिनों फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में चल रही हैं। फिल्म उमंग कुमार के निर्देशन में बन रही हैं।



























