टेलीविज़न का मशहूर कंट्रोवर्सियल शो ‘बिग बॉस’ का सीजन 9 जल्द ही शुरू होने जा रहा है। और आपको बता दें की सलमान खान ही इस सीजन को होस्ट कर रहे है। अभी हाल ही में कुछ सेलिब्रिटीज के नाम शो में भाग लेने के लिए सामने आये थे।
उसमे से एक नाम ‘मकड़ी’ स्टार और फिल्म मशहूर बाल कलाकार रहीं श्वेता बासु प्रसाद का नाम भी` शो में भाग लेने के लिए सामने आया था। और अभी कुछ समय पहले श्वेता बासु सेक्स रैकेट में पकड़ी गयी थी।
अब खबर है कि श्वेता ने शो में आने से मना कर दिया है। फेसबुक पर पुष्टि करते हुए श्वेता ने लिखा, “मैं बिग बॉस में भाग नहीं ले रही हू। कृपया अफवाहों पर भरोसा ना करें।”
वैसे आपको बता दें कि श्वेता बासु के अलावा इस लिस्ट में सुर्ख़ियो में चल रही खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे माँ, मशहूर डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह, हाउसिंग डॉट कॉम से विवादों के बीच निकले राहुल यादव, नच बलिए और झलक की कंटेस्टेंट रही सना, ‘उतरन’ फेम रश्मि देसाई, 2009 में मिस उत्तराखंड रहीं आशा नेगी, वीजे बानी 2009 में मिस उत्तराखंड रहीं आशा नेगी के नाम शामिल है।





























