सलमान खान के बाद अब संजय दत्त ने भी छोड़ी ‘शुद्धि’ फिल्म

करन जौहर की ड्रीम प्रोडक्शन फिल्म को सलमान खान पहली की छोड़ चुके है। और अब खबर यह है कि सलमान खान के दोस्त संजय दत्त ने भी अब इस फिल्म से किनारा कर लिया है।

जीहाँ खबर है कि जेल में सजा काट रहे संजय दत्त ने फिल्म शुद्धि के लिए मना कर दिया है। खबर थी कि संजय फिल्म में नेगेटिव किरदार निभाने वाले है। संजय दत्त जल्द ही इस साल के अंत तक जेल से बाहर आने वाले है।

अभी हाल ही में सलमान ने फिल्म के लिए मना कर दिया था। और अब बॉलीवुड के यंग स्टार्स आलिया भट्ट और वरुण धवन को फिल्म के लिए साइन किया गया है। आलिया और वरुण अब फिल्म शुद्धि में मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे।

खबर है कि संजय दिसम्बर माह में जेल से छूटने वाले है और जेल से बहार आते ही वह अपने आगामी प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे। जेल से बहार आने के बाद संजय सबसे पहले फिल्म ‘ओएमजी’: ओ माय गॉड के बनने जा रहे रीमेक में काम करेंगे।

sanjay-dutt_1