खबर है कि करन जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर टेल बन रही फिल्म “शुद्धि” को आगे खिसका दिया गया है। बता दें कि इस फिल्म में पहले ऋतिक रोशन और फिर सलमान खान को लीड रोल के लिए साइन किया गया था लेकिन इन दोनों स्टार्स के फिल्म छोड़ने के बाद कारन जौहर ने वरुण धवन और आलिया भट्ट को फिल्म में फाइनल कर लिया गया।
अब आपको बता दें कि इस फिल्म को अभी आगे खिसका दिया गया है। इसकी स्क्रिप्ट को नए सिरे से लिखा जा रहा है। इसकी वजह ये है कि पहले ये फिल्म ऋतिक रोशन और बाद में सलमान खान को मुख्य भूमिका में लेते हुए लिखी गई थी।
इसके अलावा वरुण व आलिया कई अन्य फिल्मों में भी व्यस्त है। इन सबको देखते हुए फिलहाल फिल्म को आगे खिसका दिया है। फिलहाल आपको बता दें कि वरुण धवन जल्द ही 18 दिसंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म “दिलवाले” में नजर आने वाले है। फिल्म रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी है।



























