Cobra के साथ वीडियो, तस्वीरें अपलोड करने पर बुरी फंसी Shruti Ulfat

0
32

टेलीविजन एक्ट्रेस श्रुति उल्फत कोबरा सांप के साथ फोटो खिंचवा और वीडियो बनाकर शेयर करने की वजह से कानूनी पचड़े में बुरी फंस गयी हैं। श्रुति ने कोबरा के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें उन्होंने कोबरा को हाथ में पकड़ा हुआ हैं।

जैसे ही ये वीडियो और तस्वीरों के वायरल होते ही फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने श्रुति और दो प्रोडक्शन मैनेजर को अरेस्ट कर लिया है। श्रुति को वन्य जीव अधिनियम के उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

प्रोडक्शन टीम का कहना है कि यह कोबरा स्पैशल इफेक्ट्स से बनाया गया है और ये जीवित सांप नहीं है। उन्होंने कहा ये साँप वीडियो इफेक्ट्स से मूमेंट कर रहा है लेकिन जांच में साफ हो गया हैं कि ये कोबरा असली हैं।

श्रुति उल्फत मशहूर टीवी शो ‘जमाई राजा’ में नजर आ चुकी हैं। खबर है कि इस साँप का इस्तेमाल शो ‘नागार्जुन’ के प्रमोशन के लिए किया गया था।  और अब ऐसे में ये सवाल उठता है कि शो के शूटिंग सेट तक ये साँप कहा से आया। खबर तो यह भी है कि साँप को वहां तक किसी तस्कर ने पहुँचाया हैं।

SHARE

LEAVE A REPLY