अभिनेत्री श्रुति हसन के सोशल मीडिया पर एक शख्स ने श्रुति के बारे में बहुत भद्दे कमेंट्स किए है। आपको बता दें कि कर्नाटक के एक डॉ. के. जी. गुरु प्रसाद उनके ट्विटर एकाउंट पर पिछले सात सितंबर से गंदी भाषाओँ का प्रयोग करते हुए भद्दे- भद्दे मेसेजेस भेज रहा है।
जिससे श्रुति काफी परेशान हो गई थी। जिसके कारण उन्होंने यह मामला पुलिस में दर्ज कराया है। आपको बता दे कि सोशल नेटवर्किंग साइट पर श्रुति के बारे में गंदे कमेंट्स और अश्लील भाषा का प्रयोग करने वाले कर्नाटक के डॉ. के. जी. गुरु के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
यह रिपोर्ट चेन्नई पुलिस के साइबर क्राइम ब्रांच में दर्ज कराइ गई है। पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर लिए है। इस मामले पर पुलिस ने करवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अपराधी डॉ. के. जी. गुरु को जल्दी ही हिरासत में लिए जाएगा। श्रुति का आरोप है कि वो शख्स उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।
श्रुति अपनी आने वाली फिल्म ‘बहन होगी तेरी’ की शूटिंग 2016 दिसम्बर से शुरू करेंगी और यह शूटिंग 2017 फरवरी तक चलेगी। फिल्म में उनके साथ अभिनेता राजकुमार राव भी होंगे। इस फिल्म को निर्देशक अजय पानवाला निर्देशित करेंगे। यह फिल्म अगले साल जून में रिलीज़ होगी।


























