सुपरहिट फिल्म “आशिकी 2” के स्टार्स अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की हिट जोड़ी एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आ सकती है। दरअसल खबर है कि निर्देशक शाद अली की अगली फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर एक साथ नजर आ सकते हैं।
खबर है कि शाद अली की आगामी फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी एक बार फिर से साथ में फिल्म में काम करती नजर आएगी। आपको बता दें कि ‘आशिकी 2’ में इस जोड़ी को दर्शको से काफी सरहाना मिली थी।
खबर है कि शाद अली ने आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर को फिल्म की कहानी सुना दी है। फिलहाल दोनों की तरफ से कोई आधारिक पुष्टि नहीं हुई है। खबर हैं कि इस फिल्म को निर्देशक मणि रत्नम की फिल्म ‘ओके कणमणी’ का रिमेक बताया जा रहा है। चर्चा है कि शाद अली अपनी इस फिल्म को वरुण धवन और अलिया के साथ बनाना चाहते थे लेकिन बात बनती दिख नही रही है।
अब शाद ने आदित्य और श्रद्धा के साथ इस फिल्म को बनाने की योजना बनाई है।



























