Shraddha Kapoor निभाएंगी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन का किरदार
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर का किरदार सिल्वर स्क्रीन पर निभाती नजर आ सकती है। आपको बता दें कि बॉलीवुड फिल्म निर्देशक अपूर्व लाखिया तकरीबन दो साल से हसीना पारकर के जीवन पर आधारित फिल्म बनाने की सोच रहे है।
इस फिल्म का नाम ‘हसीना – द क्वीन ऑफ मुंबई’ होगा। बता दें कि दाऊद अब्राहम 12 बहन-भाई थे जिसमे हसीना पारकर सातवें नंबर पर थी और वह मुंबई के नागपाड़ा में रहती थी और 2014 में दिल दौरा पड़ने से उनके मृत्यु हो गयी थी।
बता दें कि इससे पहले इस रोल के लिए सोनाक्षी सिन्हा का नाम सामने आया था और अब सुनने में आ रहा है कि श्रद्धा कपूर इस किरदार को निभाती नजर आ सकती है।
लेकिन आपको बता दें फिलहाल इस फिल्म के कास्ट को लेकर अभी कोई आधारिक घोषणा नहीं हुई है। 29 अप्रैल को श्रद्धा कपूर की अभिनीत फिल्म “बाघी” सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में श्रद्धा के साथ टाइगर श्रॉफ मुख्य किरदार में है। फिल्म का निर्देशन सब्बीर खान ने किया है।
















