‘Baaghi’ के लिए Shraddha ने सीखे फ्यूजन मार्शल आर्ट, एक्शन से भरपूर है फिल्म
बॉलीवुड स्टार्स टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की एक्शन-थ्रिलर रोमांस फिल्म ‘बागी’ आज 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। बता दें कि फिल्म में आपको जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।टाइगर के साथ-साथ श्रृद्धा कपूर ने भी फिल्म में खुद एक्शन सीन किए हैं।
इसके लिए उन्होंने ग्रैंड मास्टर शिफूजी से फ्यूजन मार्शल आर्ट भी सीखा है। फिल्म के लिए श्रद्धा ने फ्यूजन मार्शल आर्ट भी सीखा है।आप को बता दें कि ‘बागी’ एक ऐसी फिल्म है जिसमें कही भी हथियारों के साथ लड़ाई का सीन नही है। इसे क्लोज क्वार्टर बैटल कहा जाता है, जिसमें सेना के कमांडो भी माहिर होते हैं।
टाइगर और श्रद्धा के साथ- साथ शिफूजी फिल्म में 75 साल के उम्रदराज शख्स का किरदार निभाएंगे, जबकि उनकी उम्र 40 के आसपास है। फिल्म का निर्देशन सब्बीर खान ने किया है। फिल्म में टाइगर और श्राद्धा के अलावा साउथ फिल्म्स स्टार सुधीर बाबू भी नजर आएंगे। वह फिल्म में विलेन का रोल निभा रहे है।
“Baaghi” Box Office Collection Earnings Update Watch

















