फैंस के लिए बुरी खबर, चोटिल हुई Shraddha Kapoor
श्रद्धा कपूर के चाहने वालो के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल आपको बता दें कि श्रद्धा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की शूटिंग कर रही है। हाल ही में श्रद्धा फिल्म के शूटिंग सेट पर चोटिल हो गयी। उनके पैर में मोच आई है और वह जल्द ही ठीक होकर दुबारा फिल्म की शूटिंग के लिए लौटेंगी।
श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर अपने पैर की एक फोटो शेयर की है। जिसमे वह पैर में नील रंग की पट्टी लगाए नजर आ रही है। इस फोटो को शेयर करते हुए श्रद्धा ने लिखा, ‘लिगामेंट्स में खिंचाव लेकिन बास्केटबॉल कोर्ट पर बहुत मजा आया।
आपको बता दें कि फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड के शूटिंग इन दिनों दिल्ली में चल रही है। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी कर रहे है।फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ अभिनेता अर्जुन कपूर मुख्य किरदार में है।





















