‘बाघी’ फिल्म में श्रद्धा कपूर निभायेंगी टाइगर श्रॉफ के साथ लीड रोल
फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अभिनेता टाइगर श्रॉफ जल्द ही साजिद नाडियाडवाला की बनने जा रही फिल्म ‘बाघी’ में मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म की एक्ट्रेस कास्ट को लेकर काफी दिनों से कयास लगाये जा रहे है कि कौन सी अभिनेत्री फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ मुख्य किरदार निभाती नजर आएगी।
खबर है कि अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को फिल्म बाघी के लिए मुख्य किरदार के रूप में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट साइन कर लिया गया है। पहले नयी एक्ट्रेस दिव्या पाटनी को इस रोल के लिए साइन किया गया था। लेकिन तब वो करन जौहर की फिल्म से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली थी।
अगर श्रद्धा कपूर टाइगर श्रॉफ के साथ इस फिल्म में काम करती है तो इन दोनों की केमिस्ट्री को सिल्वर स्क्रीन पर देखना काफी दिलचस्प होगा क्यूंकि इससे पहले कभी दोनों ने साथ में काम नही किया है।
फिलहाल श्रद्धा कपूर जल्द ही रिलीज होने जा रही फिल्म ‘एबीसीडी 2’ में वरुण धवन के साथ नजर आने वाली है।
















