Aamir के साथ आगामी फिल्म में रोमांस करती नजर आएंगी Shraddha

0
6

बॉलीवुड मिस्टर परफेक्टनिस्ट अभिनेता आमिर खान जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म “Thugs Of Hindostan” में नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में उनके साथ महानायक अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में हैं ऐसे में इन दोनों दिग्गज अभिनेताओं की इस फिल्म का इंतजार फैंस बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं।

गौरतलब है कि इस फिल्म में आमिर के अपोजिट फीमेल कास्ट की चर्चाएं काफी दिनों से हो रही हैं। लेकिन फिलहाल अभी तक कोई एक्ट्रेस इस फिल्म में फाइनल नहीं हुई हैं। हाल ही में खबर थी कि फिल्म ‘दंगल’ में आमिर की बेटी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस फातिमा सना शेख इस फिल्म में आमिर के साथ इस फिल्म में नजर आएँगी लेकिन फिल्म निर्माता ने मना कर दिया क्योंकि इस फिल्म में आमिर का एक किसिंग सीन है और ऐसे में सना दंगल में आमिर की बेटी का किरदार निभा चुकी हैं। तो अब ऐसे में दर्शकों को यह पसंद नहीं आता कि आमिर अपनी ऑनस्क्रीन बेटी के साथ किस करते नजर आये।

इस फिल्म से एक्ट्रेस आलिया भट्ट और वाणी कपूर का नाम भी जुड़ चुका हैं। अब खबर है कि श्रद्धा कपूर इस फिल्म में आमिर की हीरोइन बनेंगी। लेकिन इस बात की भी अभी कोई आधारिक पुष्टि नहीं हुई हैं।

ख़बरों के अनुसार हाल ही में श्रद्धा आमिर के घर पहुँची थी। इसके बाद से ही चर्चाएं है कि आमिर की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में श्रद्धा लीड रोल निभाती नजर आ सकती हैं।

 

SHARE

LEAVE A REPLY