बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर फिल्म ‘गोलमाल 4’ में काम करती नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड फिल्मकार रोहित शेट्टी सिंघम स्टार अजय देवगन को लेकर फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ (Golmaal 4) बना रहे हैं। फिल्म के लिये अजय के अपोजिट करीना कपूर का चयन किया गया था लेकिन उनके प्रेगनेंट होने के बाद अब रोहित ,करीना की जगह अभिनेत्री की तलाश कर रहे हैं।
ख़बरें ये भी थी कि फिल्म में अजय के अपोजिट आलिया भट्ट काम कर सकती हैं लेकिन रोहित ने इसका खंडन किया है। रोहित ने कहा हां मेरी बहुत इच्छा थी कि मैं आलिया को फिल्म से जोड़ूं और आलिया को भी बहुत मन था कि वह मेरे साथ इस फिल्म से जुड़ें लेकिन दिक्कत यह हुई कि उनके पास डेट्स नहीं हैं। बता दें कि आलिया इन दिनों शाहरुख़ खान के साथ फिल्म ‘डियर जिंदगी’ की शूटिंग में व्यस्त है।
अब चर्चा है कि ‘गोलमाल 4’ में रोहित श्रद्धा कपूर को कास्ट करने का मन बना चुके हैं। हालांकि रोहित फिलहाल इसका खुलासा नहीं करना चाहते। रोहित ने कहा कि सही समय आने पर ही वह इसकी घोषणा करेंगे।

























