बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री श्रद्धा कपूर पिछले दिनों फरहान अख्तर के साथ लिंक अप की ख़बरों से परेशान हो गई थीं लेकिन अब वह अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गई हैं। उनकी आगामी फ़िल्म निर्देशक अपूर्व लाखिया की ‘हसीना’ होगी। यह फिल्म अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन की बायोपिक होगी। जिसमे उनके साथ उनके भाई सिद्धांत कपूर होंगे।
सिद्धांत इस फिल्म में दाऊद इब्राहिम का किरदार निभा रहे हैं। निर्देशक ने सिद्धांत के साथ शूटिंग शुरू कर दी है और श्रद्धा अब क्रू मेंबर्स के साथ जुड़ेंगी। पहले सोनाक्षी सिन्हा को हसीना पार्कर की भूमिका के लिए चुना गया था, लेकिन उन्हें शायद तारीखों की समस्या के कारण फिल्म छोड़नी पड़ी थी। श्रद्धा ने कहा में इस फिल्म के लिए बहुत नर्वस हूं और उत्साहित भी में पहली बार अपने भाई के साथ फिल्म कर रही हूं।
लेकिन श्रद्धा ने कहा कि मुझे यह भूलना होगा कि वह मेरे भाई हैं। मुझे बस याद रखना होगा कि वह फिल्म के कैडर में हैं, जो की फिल्म में भी मेरे भाई की भूमिका में हैं। सूत्रों के मुताबिक अपूर्व लाखिया की यह एक रोमांटिक फिल्म है, जिसमे हसीना के बचपन से लेकर उनके अधेड़ उम्र के होने तक की घटनाएं दर्शाई जाएंगी। इस फिल्म में अंकुर भाटिया भी हैं और वह हसीना यानि श्रद्धा के पति का किरदार निभाएंगे।
























