‘Sultan’ से डेब्यू करेंगी Shivshakti Sachdev (Bebo)

खबर है कि टेलीविज़न एक्ट्रेस ‘सबकी लाड़ली बेबो’ टीवी सीरियल में ‘बेबो’ का मशहूर किरदार निभा चुकी एक्ट्रेस शिवशक्ति सचदेव यशराज बैनर की एक नयी फिल्म से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही है।

और खबर तो यह भी है कि वह सलमान खान की आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ से अपना डेब्यू करेंगी जोकि यशराज प्रोडक्शन हाउस की ही फिल्म है।

आपको बता दे कि शिवशक्ति सचदेव अपने निभाए गए बेबो के किरदार से ही लाइमलाइट में आई थी और आज लोग उन्हें बेबो के नाम से भी जानते है। शिवशक्ति सचदेव ने कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले मशहूर टीवी सीरियल ‘उतरन’ और ‘बालिका वधु’ में भी किरदार निभाया है।

और फिलहाल इस समय वो स्टारप्लस चैनल पर प्रसारित होने वाले मशहूर सीरियल ‘दिया और बाती’ में अभिनय कर रही है।

bebo